कल्याण ने जताई अधिनायक शब्द पर आपत्ती

जयपुर/राजस्थान : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द के उपयोग पर सवाल उठाकर खुद को विवादों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है। उनका कहना है कि गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द अंग्रेजों की तारीफ करता है। दरअसल इसका उपयोग इसीलिए किया गया मगर यह हमारी समझ से परे है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने यह कहते हुए सवाल किए कि आखिर इसे अभी तक क्यों नहीं हटाया गया यह शब्द हमारी समझ से अलग है। 

कल्याण सिंह हाल ही में आरएसएस के एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकों में अकबर और विक्टोरिया को महान बना दिया जाता है। महानता महाराणा प्रताप में थी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई महान थीं। मगर इन्हें दरकिनार कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह कई बार विवादों में रह चुके हैं अपनी चर्चित पुस्तक में भी कई बार वे अकबर पर सवाल उठा चुके हैं।

Related News