धरने पर बैठे BJP कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्च, पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम बंगाल में धरना और विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत विभिन्न नेताओं ने विरोध किया। धरने पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय समेत विभिन्न नेताओं को पकड़ लिया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के बिगड़ते हालात और कानून व्यवस्था के ही साथ नारद स्टिंग समेत विभिन्न मसलों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव भी किया था। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर कथिततौर पर लाठीचार्ज भी किया।

धरने के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव को लेकर हालात सुदृढ़ करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यख दिलीप घोष ने स्पष्ट किया था कि वे ऐसा आंदोलन करेंगे कि पुलिस को भी सीख मिलेगी।

मुरादाबाद में हुई पुलिस पिटाई को लेकर BJP के 50 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

BJP सरकार के 3 साल के जश्न से एनडीए दूर

मोदी अपनी परेशानी की आड़ में दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे है - शत्रुघ्न सिन्हा

 

 

 

Related News