भाजपा की इस अहम समिति में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, यहां देंखे पूरी सूची

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नड्डा के दौरे से पहले भाजपा ने नए सिरे से राज्य चुनाव समिति तथा कोर ग्रुप की घोषणा की है। जिसमें इस बार कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। भाजपा की इस नई समिति में जहां कई नए नेताओं को स्थान प्राप्त हुआ है तो कई दिग्गज नेता इस बार समिति से बाहर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस समिति में सम्मिलित किया गया है। जबकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भी यह समिति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति तथा कोर ग्रुप दोनों में में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी सम्मिलित किया गया है, जबकि कई बड़े चेहरों को इस बार स्थान नहीं प्राप्त हुआ है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, सत्यनारायण जटिया, विक्रम वर्मा तथा कृष्ण मुरारी मोघे इस बार समिति में सम्मिलित नहीं है, जबकि एससी-एसटी वर्ग से आने वाले केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक तथा सांसद गजेंद्र सिंह को इस कमेटी में सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी रामपाल सिंह को चुनाव समिति में जगह दी गई है, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को चुनाव समिति तथा कोर ग्रुप दोनों में जगह मिली है, यह भी मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी हैं।

इन नेताओं को किया गया शामिल:-  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद राकेश सिंह केंद्रीय मंत्री फग्गन कुलस्ते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लालसिंह आर्य, बीजेपी SC मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष  मंत्री भूपेंद्र सिंह पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल सांसद गजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री रामपाल सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया

विशेष आमंत्रित सदस्य:- राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी पंकजा मुंडे

प्रदेश भाजपा प्रदेश आर्थिक समिति की की घोषणा:- प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन प्रदीप सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, हेमंत खंडेलवाल पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भगवानदास सबनानी प्रदेश महामंत्री

मंदिर के बाहर से ही दर्शन करके वापस चले गए शरद पवार, पार्टी ने कहा- 'उन्होंने खाया था नॉनवेज...'

राजेंद्र नगर सीट से AAP ने दुर्गेश पाठक को दिया टिकट, संजय सिंह की भाजपा को चुनौती

कभी नरम-कभी गरम.., लगातार बदल रहे राजस्थान की कांग्रेस सरकार के हाल

Related News