किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है ? लोभ..!! कौन सा एकमात्र उपाय है जिससे जीवन सुखी हो जाता है? अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!! किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता ? क्रोध..!! धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ? दया..!! क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ? तकलीफें, धोखा..!! क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ? इज़्ज़त, किसी की हाय..!! ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ? मज़बूरी..!! दुनियां की अपराजित चीज़ ? सत्य..!! दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ? झूठ..!! करने लायक सुकून का कार्य ? परोपकार..!! दुनियां की सबसे बुरी लत ? मोह..!! दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ? जिंदगी..!! दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ? मौत..!! ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ? अपनी मूर्खता..!! दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ? आत्मा और ज्ञान..!! कभी न थमने वाली चीज़ ? समय..!!