उत्तर प्रदेश से लापता हुई थी झारखंड की महिला, 12 साल बाद दूसरे देश में मिली

रांची: झारखंड की एक महिला जो उत्तर प्रदेश से 12 वर्ष पहले गुमशुदा हुई थी वो अब नेपाल में मिली है। ऐसे में महिला को फिर से देख पाने की उम्मीद खो चुके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। झारखंड सरकार की पहल पर उन्हें को वापस लाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के लोहरदगा जिले की रहवासी एतबरिया उत्तर प्रदेश में अपने पिता के साथ एक ईंट भट्टे पर काम करने गई थी। यहां कार्य करते हुए 12 वर्ष पूर्व वो गुमशुदा हो गई थी।

वही इसको लेकर गोरखपुर पुलिस में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। ऐतबरिया को तलाशने का बहुत प्रयास किया गया, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। रिपोर्ट के अनुसार, एतबरिया को उत्तर प्रदेश से हरियाणा ले जाया गया और बाद में नेपाल भेज दिया गया। 12 वर्ष पश्चात् एक ट्वीट के माध्यम से नेपाल के एक आश्रम में एतबरिया के होने की खबर सामने आई। जिसके पश्चात् राज्य सरकार हरकत में आई और महिला को वापस लाने में जुट गई। 

एतबरिया की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नेपाल एवं भारत के दूतावास से चर्चा की। तत्पश्चात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एतबरिया की मां और बहन से उसकी पहचान कराई गई। पहचान पुख्ता होने पर कागजी कार्यवाही के पश्चात् नेपाल से महिला को प्लेन से दिल्ली लाया गया तथा फिर इसके पश्चात् रांची के लिए रवाना किया गया। एतबरिया के पिता का अब देहांत हो चुका है। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके लौटने की सारी आशाएं खो दी थीं। मगर 12 वर्ष पश्चात् एतबरिया की वापसी से परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वाशिंगटन में युवक ने लोगों पर की फायरिंग, 3 की हुई मौत

पश्चिमी दिल्ली में अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी, 10 लोग गिरफ्तार

17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म कर तीन लोगों ने किया रिकॉर्ड, कमरे में बंद कर हुए फरार

Related News