झारखंड के सरकारी स्कूलों को बेंच-डेस्क के लिए मिले 141 करोड़ रुपये

रांची : झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों को मिली खुशखबरी क्योंकि झारखंड शिक्षा परियोजना ने स्कूलों के बेंच-डेस्क के लिए सभी जिलों को उनकी राशि प्रदान कर दी है. अनुमानित राशि 400 करोड़ रुपये थी जो स्कूलों के बेंच-डेस्क को खरीदने के लिए खर्च की जानी है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस राशि की प्रथम किस्त के रूप में 141.60 करोड़ रुपये सभी जिलों में भिजवा दिए हैं. 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राशि को जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सोंप दी है. अब यहाँ से यह राशि सभी जिले के सरकारी स्कूलों के प्रबंध समिति काे हस्तान्तरित कर दी जायेगी. विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बेंच-डेस्क का क्रय या निर्माण कराया जायेगा. लेकिन इसके लिए स्कूलों को खरीदे गये बेंच-डेस्क के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक को इनकी उपयोगिता का प्रमाण पत्र मुहैया कराना होगा.

सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बेंच-डेस्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिशा-निर्देश जारी किये गए है. 31 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच जिला स्तरीय समिति में इस आशय का प्रमाण पत्र समर्पित करना होगा. उपलब्ध कराये गये बेंच-डेस्क का चलचित्र भी जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराना है.

एक बेंच-डेस्क के लिए अधिकतम लागत 4 हजार रुपये सुनिश्चित की गयी है. सभी जिलों में शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इसके लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जहा पहले से बेंच-डेस्क मौजूद है, वहां इनकी आपूर्ति नहीं की जायेगी.    किस जिले में कितनी राशि आवंटित उसका विवरण..

रांची    4.07 करोड़ हजारीबाग    10.11 करोड़ रामगढ़    1.97 करोड़ जामताड़ा    3.34 करोड़ गोड्डा    8.01 करोड़ पाकुड़    4.41 करोड़ कोडरमा    5.60 करोड़ चतरा    11.34 करोड़ बोकारो    6.84 करोड़ धनबाद    6.19 करोड़ गिरिडीह    12.38 करोड़ खूंटी    1.81 करोड़ गुमला    4.57 करोड़ सिमडेगा    .2.27 करोड़ लोहरदगा    1.98 करोड़ जिला    उपलब्ध राशि पूर्वी सिंहभूम    3.33 करोड़ पश्चिमी सिंहभूम    7.61 करोड़ सरायकेला    5.36 करोड़ देवघर    12.03 करोड़ दुमका    6.28 करोड़ साहेबगंज    2.42 करोड़ पलामू    11.15 करोड़ लातेहार    5.02 करोड़ गढ़वा    3.39 करोड़

Related News