बंद रहा झारखंड, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

रांची : शुक्रवार को झारखंड मुकम्मल बंद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जहां समूचे इलाकों में पुलिस को तैनात किया गया था वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। समाचार लिखे जाने तक किसी हिंसक घटना की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि बंद के दौरान छुटपुट तोड़फोड़ आदि की घटना जरूर होने की जानकारी सामने आई है।

झारखंड बंद का आह्वान झारखंड आदिवासी संघर्ष मोर्चा द्वारा किया गया था। सीएनटी, एसपीटी कानून में संशोधन के खिलाफ मोर्चा ने पहले जहां विधानसभा में हंगामा खड़ा किया था वहीं शुक्रवार को झारखंड बंद का भी आह्वान कर, मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाया। मोर्चा के मुख्य संयोजक करमा उरांव ने बताया है कि कानून को असंवैधानिक तरीके से मंजूरी दी गई है।

इस कानून को लेकर आदिवासियों मे आक्रोश है। इधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंद को देखते हुये रांची समेत अन्य सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये। बताया गया है कि बंद के एक दिन पहले गुरूवार को दुमका स्थित कल्याण छात्रावास में छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा मिला था, इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा की है।

झारखंड विधानसभा में विधायकों के बीच जूतमपैजार

Related News