जेटली ने खोली इंडिया 2016 की लुभावनी केटली

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इंडिया 2016 का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  यह पुस्तक कई तरह जानकारियां पद्रान करती है जो कि सभी वर्गों के लिए महत्वपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि लोगों को बहुत कुछ नहीं पता होता है मगर वे इस बारे में विचार भी नहीं कर पाते हैं। उनका आशय था कि लोगों को जानकारियां कम रहती है।

इंडिया 2016 उनकी जानकारियों को अपडेट करेगी और इनका विस्तार करेगी। इंडिया 2016 का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में सरकार की नीतियों का समावेश है। सरकार की उपलब्धियां इसमें हैं। उनका कहना था कि इसमें वे जानकारियां हैं जो हर वर्ग के लिए उपयोगी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें मीडिया के लिए महत्वपूर्ण जानकारी भी है।

उनका कहना था कि इस पुस्तक को जानने के बाद ही हम यह पता कर सकते हैं कि हमें कुछ बातों की अधिक जानकारी नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने यह भी कहा कि इस पुस्तक का लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कुछ ही समय पूर्व गांधी जी की संग्रहित कृतियों का डिजिटलीकृत संस्करण जारी किया गया। उनका कहना था कि प्रकाशनों की बिक्री से मिला धन देश के जमा धन में ही मिलेगा। इसलिए इस बात में भी कोई संशय नहीं है कि पुस्तक की ब्रिकी से लाभ कमाए जाने की मंशा है या नहीं है। 

Related News