जेसिका लाल हत्याकांड - मनु शर्मा ने रचाई शादी

नई दिल्ली : दिल्ली के बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मनू शर्मा का विवाह हो गया। मनू ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही शादी की। हालांकि इस विवाह में नज़दीकी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया। उन्होंने मुंबई की एक महिला के साथ विवाह रचाया। मनू शर्मा विशेष अवकाश के तहत जेल से बाहर आया है। उसने पैरोल को लेकर कानूनी कार्रवाई की। 
उल्लेखनीय है कि कैदियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए उन्हें छुट्टी दी जाती है। मनू शर्मा ने दिल्ली में जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी, दरअसल जेसिका लाल ने शर्मा को बार बंद होने के बाद शराब परोसने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद मनू शर्मा ने उसे गोली मार दी थी। मनु ने जिस महिला से विवाह रचाया है उसे वह पिछले 10 सालों से जानता है।

Related News