राष्ट्रपति चुनाव : जाॅर्ज बुश के भाई जेब बुश ने रोका अपना अभियान

कोलंबिया : फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश का अभियान अब समाप्त हो गया है। दरअसल जेब बुश अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में बुश भी एक प्रतिभागी थे लेकिन उन्हें अनुकूल परिणाम नहीं मिले। वे संभ्रांत परिवार से संबंध रखते हैं। बड़े पैमाने पर धन जुटाने के बाद भी फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश चुनाव में पहले ही दौर में बाहर हो गए।

दरअसल वे अनुकूल जनाधार नहीं बना पाए। उल्लेखनीय है कि वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जाॅर्ज एच डब्ल्यू बुश के पुत्र और जाॅर्ज डब्ल्यू बुश के भाई हैं। दरअसल दक्षिण कैरोलिना की रिपब्लिकन प्राइमरी में बुश को कम जनाधार मिला। जिसके कारण उन्होंने अपना अभियान यहीं रोक दिया। अभियान रोकने की घोषणा करने पर उनकी आंखें नम हो गईं। बुश 62 वर्ष के हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज जैसे मौजूदा बाहरी प्रतिभागियों की तरह न तो लोगों में उत्साह पैदा किया जा सकता है और न ही वे अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को मिटा पाए हैं। आयोवा में 1 फरवरी को काॅक्स में निराशाजनक तौर पर 6 ठा स्थान मिला है। बीते एक सप्ताह के बाद हैम्पशायर में वे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वे 4 थे स्थान पर रहे थे। 

Related News