जापान करेगा नेताजी की फाईलें सार्वजनिक

नई दिल्ली। भारत में पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा और फिर केंद्र सरकार द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की फाईलों को सार्वजनिक किए जाने के बाद अब जापान ने भी भारत का सहयोग करने का मन बनाया है। दरअसल जापान की ओर से कहा गया है कि वह नेताजी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण फाईलों को सार्वजनिक करेगी। हालांकि जापान ने शेष फाईलों को सार्वनिक करने को लेकर कुछ नहीं कहा है। 

उल्लेखनीय है कि नेताजी से जुड़ी करीब 3 और फाईलें जापान के पास होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद नेताजी की जानकारी में दिलचस्पी रखने वालों का उत्साह बढ़ गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जानकारी दी।

दरअसल उनके सामने एक प्रश्न उठाया गया था। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जापान के पास करीब 5 फाईलें हैं जिसे लेकर सरकार से बात की गई है। हालांकि जापान की ओर से तीन फाईलों को सार्वजनिक किए जाने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन दो फाईलों को लेकर कहा गया है कि वह वर्ष के अंत तक दो फाईलों को सार्वजनिक करेगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि नेताजी से जुड़ी दो फाईलें प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के पास थीं। जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसे लेकर प्रयास चल रहे हैं। 

Related News