चीन के विरूद्ध भारत को मिला जापान का साथ

नईदिल्ली। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के चलते तनाव के हालात हैं। ऐसे में भारत को जापान का साथ मिला है। भारत के समर्थन में आए जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू ने कहा कि डोकलाम को लेकर लगभग दो माह से तनावपूर्ण हालात हैं। इस तरह के तनाव के चलते समूचे क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

उनका कहना था कि चीन और भूटान के मध्य के क्षेत्र को लेकर विवाद के हालात हैं दोनों इसे विवादित मानते आ रहे हैं। भारत द्वारा भूटान के साथ इस मामले में अपनी आपत्ती जताना कोई गलत नहीं है। दरअसल भारत व चीन के मध्य दो माह से तनावपूर्ण हालात हैं। भारत, चीन व भूटान तीनों ऐसे स्थान पर हैं

जहां तीनों की ही सीमाऐं एक दूसरे से मिलती हैं। हालांकि चीन ने भारत द्वारा उसे रोकने का विरोध किया है और कहा है कि चीन के निर्माण को भारतीय सेना को नहीं रोकना चाहिए। भारत युद्ध के हालात निर्मित कर रहा है। उसे अपने सैनिक हटाने चाहिए।

चीनी मिडिया ने कहा, तैयार रहे कंपनियां कारोबार को लेकर भारत से हो सकती है जंग

केंद्र ने चीनी स्मार्टफोन कंपनियों से पूछा, यूजर्स की प्राइवेसी के लिए क्या किया ???

डोकलाम विवाद का हुआ असर विमानन सेवा पर, चीन के विमानतल पर भारतीय यात्री के साथ बदसलूकी!

 

Related News