जन्माष्टमी: मथुरा में शंखनाद होते ही झूम उठा सब कुछ, देखिये वीडियो

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश में उल्लास देखा गया। यहाँ भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की आधी रात ढोल और मृदंग संगीत नृत्य करते नजर आए। यहाँ तो ऐसा लग रहा था जैसे वेद खुद मंत्रोच्चारण कर रहे हो। यहाँ शंखनाद हुआ तो कलियां, गोवंश, ब्रज की लता पता और लाखों लोगों से एक ही आवाज आई- 'जय कन्हैया लाल की, जय कन्हैया लाल की।।।।'

आपको बता दें कि बीते सोमवार के दिन मथुरा ब्रजभूमि में रात ही नहीं हुई। आधी रात को जन-जन के आराध्य छलिया का जन्म हुआ। जी हाँ, बीते सोमवार रात 12 बजे शंख-घंटे की ध्वनि और वैदिक मंत्रों के बीच जन्मस्थान पर कान्हा का अभिषेक हुआ, और यह सब देखकर पूरा बैकुंठ झूम उठा। आप सभी को बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंधों की बेड़ियां तोड़ दी। हर तरफ वातावरण कृष्णमय नजर आया। वैसे इस बार के जन्मोत्सव पर अद्भुत संयोग बना। आपको बता दें कि द्वापर में जब कंस की कारा में कन्हाई ने जन्म लिया, तो जयंती और सर्वार्थ सिद्धि योग था।

वहीँ इस बार भी यही योग बना और कान्हा के जन्म से ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। आपको बता दें कि मथुरा में गंगा-यमुना के जल से लाला का अभिषेक हुआ। आपको बता दें कि बीते सोमवार को लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव था और लाला के आगमन की खुशियां ब्रज के हर घर में सुबह से ही दिखाई दे रहीं थीं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह छह बजे मंगला आरती के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे परिसर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव हुआ और रात 11 बजे भगवान श्री गणेश, नवगृह पूजन और सहस्त्रवाचन के साथ ही लाला के जन्म की तैयारियां बेहतरीन रहीं।

CM योगी का बड़ा ऐलान- 'मथुरा में बंद होगी मांस और शराब की बिक्री'!

आज है भाद्रपद कृष्ण नवमी, जानिए आज का पंचांग

Tokyo Paralympics: भारत को एक और गोल्ड, सुमित अंतिल ने भालाफेंक में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related News