कमलनाथ के स्वागत को लेकर भिड़े कांग्रेसी नेता

जबलपुर। जैसे ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ डुमना पहुंचे वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उनका स्वागत करने की होड़ लग गई। इस दौरान 2 गुटों के बीच विवाद का महोल बन गया। बाद में स्वयं कमलनाथ ने विवाद को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार डुमना में कमलनाथ के स्वागत को लेकर लखन घनघोरिया और आलोक मिश्रा गुट के बीच विवाद हो गया। दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में अव्यवस्थाओं को लेकर माफी मांगी।

हालांकि कांफ्रेंस की शुरूआत में ही उन्होंने समय की कमी का हवाला देते हुए पत्रकारों के सवालों से बचने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापमं घोटाला में युवाओं के साथ सीधे तौर पर अन्याय हुआ है। युवाओं के कॅरियर बर्बाद हो गए हैं। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शिवराज सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related News