जयललिता ने PM मोदी से किया मछुआरों को बचाने का आग्रह

नई दिल्ली : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय मछुआरों के पकड़े जाने को लेकर आग्रह किया है कि वो इस मसले को अपने स्तर से देखे। श्रीलंका की नौ सेना द्वारा लगातार भारतीय मछुआरों को पकड़ा जा रहा है। गुरुवार को भी श्रीलंकाई नौ सेना ने 14 भारतीय मछुआरों को पार्क स्ट्रेट के पास पकड़ लिया था।

इस घटना के बाद जयललिता को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इसलिए इस बार उन्होने पीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की है। श्रीलंका ने मछुआरों से मछली पकड़ने वाली तीन नाव को भी जब्त कर लिया था। भारत-श्रीलंका सीमा पर समुद्री बॉर्डर के साफ-साफ न दिखने के कारण मछुआरे श्रीलंकाई सीमा में प्रवेश कर जाते है।

इससे बार-बार दोनो देशों के बीच अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे पहले जयललिता ने तमिलनाडु में आए बाढ़ के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद राजनाथ ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया था।

Related News