नहीं रही माउंट को फतह करने वाली महिला

टोक्यो : माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली महिला जुनको ताबे ने दुनिया से विदा हो गई है। सोमवार को उनकी निधन होने की जानकारी सामने आई है। गौरतलब कि ताबे विश्व की पहली ऐसी महिला थी, जिनहोंने विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने में सफलता प्राप्त की थी।

इसके साथ ही ताबे के नाम वह इतिहास भी रहा है, जिसे रचने में हर किसी की हिम्मत नहीं होती है। जानकारी के अनुसार ताबे ने 70 से अधिक देशों में भी कठिन व उंचे पर्वतों पर विजयी प्राप्त की थी। बताया गया है कि जुनको ताबे की मौत कैंसर के कारण हुई है।

कभी नहीं हारी हिम्मत ताबे ने

अपने जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारी थी। जिस लक्ष्य को उन्होंने अपने जीवन में साधा था, उसे हर हालत में उन्होंने पूरा किया। 1939 में जन्मी ताबे के साहस की मिसाल लोग देते हुये भूलते नहीं है।

भारत की जुड़वा बहनों ने बनाया माउंट एवरेस्ट फतह करने का रिकोर्ड

Related News