तकनीकी गड़बड़ी बावजूद, लाॅंच हुआ GSLV-F05

श्रीहरिकोटा: भारतीय अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा गुरूवार को जीएसएलवी-एफ-05 को लाॅंच कर दिया गया है। हालांकि तकनीकी गड़बड़ी के कारण लाॅंचिंग के करीब आधे घंटे से अधिक की देरी भी हुई, बावजूद इसके भारतीय वैज्ञानिकों को सफलता मिल गई है।

गौरतलब है कि गुरूवार को भले ही जीएसलवी का पहला आॅपरेशन सफल हो गया है, लेकिन इसके पहले पांच बार इसरो के वैज्ञानिकों को पांच बार से अधिक प्रेक्षपण करने में असफलता का सामना करना पड़ा था। जीएसएलवी इसरो के वैज्ञानिक का महत्वपूर्ण आॅपरेशन बताया गया है और इसके लिये लंबे समय से वैज्ञानिक तैयारियों में जुटे हुये थे।

बताया गया है कि जीएसएलवी इसरो के अत्याधुनिक मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीआर को ले जायेगा। इसरो के अधिकारियों ने बताया कि लाॅचिंग के लिये बुधवार के दिन ही उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। जिस मौसम उपग्रह को जीएसएलवी लेकर जायेगा, वह देश में मौसम संबंधी सेवाओं के लिये कई महत्वपूर्ण सेवाओं को प्रदान करेगा।

जीएसएलवी.एफ05 के प्रक्षेपण में स्वदेश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज ;सीयूएसद्ध को भेजा जाएगा और यह जीएसएलवी की चौथी उड़ान होगीण् जीएसएलवी.एफ05 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्रायोजेनिक अपर स्टेज को ले जाते हुए जीएसएलवी की पहली संचालन उड़ान है।

 इसरो द्वारा स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण

Related News