ISRO ने प्रक्षेपित किए एक साथ 104 सैटेलाईट, PM और प्रेसिडेंट ने दी बधाई

नईदिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुसंधान संगठन द्वारा पहली बार एक साथ 104 सैटेलाईट को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इन सैटेलाईट्स के प्रक्षेपण से अमेरिका, रूस आदि देशों को भी भारत ने पीछे छोड़ दिया। इसरो की इस सफलता पर महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मु खर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्यजन ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाऐं दी हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विट कर लिखा कि आज का दिन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इतिहास में जाना जाएगा। यह दिन मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि देश वैज्ञानिकों को सलाम करता है और देश को इस अवसर पर गर्व है।

यह देश के लिए गर्व का क्षण है। मिली जानकारी के अनुसार लोकप्रिय फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ट्विट किया और लिखा कि वे भारतीय होने पर गर्व करते हैं।

Video : ISRO एक साथ 104 सैटेलाइट को लांच कर बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत रचेगा इतिहास, करेगा एक साथ 104 सेटे लाइट लांच

अंतरिक्ष में आज इतिहास रचेगा भारत, रिकॉर्ड 104 उपग्रह छोड़ेगा इसरो

 

 

 

 

Related News