क्या नहीं जा रही है प्लास्टिक के बर्तनों में जमी चिकनाहट और पीलापन? तो यूं करें साफ

स्टील के बर्तनों की तुलना में प्लास्टिक के बर्तन सस्ते होते हैं इसलिए इनका उपयोग किचन में अधिक होता है। राशन का सामान रखने के लिए भी प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग किया जाता है। हालांकि, प्लास्टिक के बर्तन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। मगर फिर भी इसका उपयोग किया जाता है। प्लास्टिक के बर्तन बहुत जल्दी चिकने एवं पीले हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें सही से साफ करना आवश्यक है। 

गंदे-पीले प्लास्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके:-

विनेगर का करें इस्तेमाल:- चिकनाहट को साफ करने के लिए विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक के बर्तनों को तुरंत साफ करने के लिए पानी में विनेगर डालें तथा फिर इसमें गंदे प्लास्टिक के बर्तन को डिप करें। कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर डिशवॉश से साफ करें।

नींबू से करें साफ:- गंदे बर्तन साफ करने के लिए नींबू एवं नमक का उपयोग करें। इसकी सहायता से आप सभी प्रकार के दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए बस करना ये है कि सफाई के लिए 2 कटोरी पानी में एक नींबू तथा 1 चम्मच नमक डालकर उबाल लें। अब इस पानी को बर्तन में कुछ देर के लिए रखें, फिर डिशवॉश से साफ करें।

बेकिंग सोडा:- कई चीजों में उपयोग होने वाला बेकिंग सोडा गंदगी को साफ करने में भी मददगार है। प्लास्टिक बर्तनों से गंदगी हटाने के लिए गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं तथा फिर इसमें बर्तनों को डिप करें। कुछ देर के लिए छोड़ दें एवं फिर साफ करें।

बेकिंग सोडा हेल्थ को पहुंचाता है नुकसान, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

कर्नाटक चुनाव: पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

पसंद नहीं है लौकी की सब्जी तो ट्राई करें इसका स्वादिष्ट पराठा, आसान है रेसिपी

Related News