सांसद मनोज तिवारी का फोन चोरी

नईदिल्ली। दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मनोज तिवारी के साथ, चोरी की वारदात हो गई। वे रामलीला मैदान में चीन के सामान के विरूद्ध रैली में भागीदारी करने पहुंचे थे। यहां स्वदेशी जागरण मंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी दौरान उनका फोन गुम हो गया। जब मनोज तिवारी ने अपना फोन टटोला तो फोन न पाकर वे आश्चर्य में पड़ गए।

उन्होंने फोन किसी पाॅकेटमार द्वारा, चुराने की आशंका जताई है। जिसके बाद, उन्होंने आईफोन सेवन प्लस मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायत की। उक्त फोन की कीमत, करीब 55 हजार रूपए आंकी गई है। मनोज तिवारी उक्त रैली में शामिल हुए जिसके बाद, वे घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जब उनका ध्यान फोन पर गया और, उन्होंने जेब में रखा फोन टटोला तो उन्हें फोन नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने अन्य लोगों को, जानकारी दी। मगर फोन नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। गौरतलब है कि, कुछ दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, के दिल्ली स्थित सचिवालय के बाहर भी चोरी हो गई थी। उनकी कार कुछ समय बाद गाजियाबाद से जब्त कर ली गई थी।

कांग्रेस ने चिदंबरम के बयान को निजी राय बताया

अहमद पटेल ने गृह मंत्री को निष्पक्ष जाँच का पत्र लिखा

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आतंकी को संरक्षण देने का आरोप

 

Related News