मुंबई की आॅर्थर रोड़ जेल में रहेगा माल्या

नईदिल्ली। किंगफिशर उद्योग समूह के प्रमुख और बैंक्स के 9 हजार करोड़ रूपए का कर्ज नहीं चुका पाने वाले कारोबारी विजय माल्या को लेकर लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। आज होने वाली सुनवाई में विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि विजय माल्या के वकील द्वारा विजय माल्या का बचाव कर कहा जा सकता है कि, माल्या की जान को भारतीय जेलों में खतरा हो सकता है।

साथ ही, भारतीय जेलों में मानवाधिकार उल्लंघन के विभिन्न मामले पेश किए गए हैं। आज भारत सरकार की ओर से मामले को लेकर दलीद दी जाएगी जिसमें भारत में कैदियों की हालत विभिन्न देशों की तुलना में बहुत बेहतर है यह बताया जाएगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि, यदि माल्या को भारत लाया जाता है तो उन्हें मुंबई की आॅर्थर रोड़ जेल में रखा जा सकता है।

हालांकि यह आश्वासन दिया गया है कि, माल्या को कोई खतरा नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि, माल्या को भारत लाए जाने और उसे समर्पण करने को लेकर, पहले ही रेड काॅर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। मगर इसके बाद भी वह भारत नहीं आया और अब लंदन में उसे प्रत्यर्पित करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

वाड्रा ने माल्या से कहा, मेरा नाम न करें इस्तेमाल

ED ने उठायी माल्या को घोषित अपराधी करार देने की मांग

 

Related News