हरनाज़ कौर बनी मिस यूनिवर्स, जानिए हैं कौन?

इस साल के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट का आयोजन इजरायल में किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि इस बार में आयोजित हो रही मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में 21 वर्षीय हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जी दरअसल इससे पहले भारत की कई अभिनेत्रियां ना सिर्फ इस प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं, बल्कि इसे जीता भी है। अब इसी कड़ी में साल 2021 में यह मौका चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मी हरनाज संधू को मिला है। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के तहत हरनाज संधू इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं।

मिली खबर के मुताबिक अब हरनाज मिस यूनिवर्स 2021 बन चुकीं हैं। फिटनेस और योग की शौकीन हरनाज ने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था। वहीं इसके एक साल बाद हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 का ताज भी मिल चुका है। दो प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, जिसमें वह टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब रही थीं। वहीं साल 2018 में हरनाज ने मिस इंडिया पंजाब का खिताब हासिल करने के बाद द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली (Tarthalli) में भी काम किया।

वहीं उन्होंने मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब भी अपने नाम किया है। उस दौरान हरनाज को यह ताज खुद अभिनेत्री कृति सेनन ने पहनाया था। मिस यूनिवर्स 2021 का हिस्सा बनने से पहले ही हरनाज फिल्मों में अपनी जगह बना चुकीं हैं। वह अगले साल रिलीज होने वाली दो पंजाबी फिल्में 'Bai Ji Kuttange' और 'Yaara Diyan Poo Baran' में नजर आएंगी। मिस यूनिवर्स 2021 के दौरान हरनाज ने स्विमसूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में अपनी खूबसूरती से भी को प्रभावित किया और उन्होंने नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन में पिंक कलर का लहंगा पहना था। फिलहाल मिली जानकारी के तहत मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरनाज को मिला है।

 

Related News