गर्लफ्रेंड की हत्या कर खा गया शरीर के अंग

जेफर्सनविले : अमेरिकी राज्य इंडियाना के जेफर्सनविले में एक दर्दनाक मंजर सामने आया है। एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके अंग खा गया है। खबरों के अनुसार, क्लार्क काउंटी जज ने 34 वर्षीय जोसेफ ऑबर्हेंस्ले के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उसपर 46 वर्षीय टैमी जो ब्लेंटन की हत्या का मामला पहले से चल रहा है। हालांकि, बलात्कार का मामला दर्ज किए जाने से जोसेफ गुस्से में है। उसने कोर्ट में कहा कि वो काफी आकर्षक है, इसलिए बलात्कार जैसा अपराध नहीं कर सकता।

सूत्रों के अनुसार, जोसेफ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड ब्लैंटन के घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने इलेक्ट्रिक आरी से गर्लफ्रेंड की खोपड़ी काट दी और दिमाग निकालकर खा गया। इसके अलावा वो लाश का दिल और फेफड़े भी खा गया। उसके खिलाफ अंगच्छेदन, दूसरों की प्रॉपर्टी में घुसने और बलात्कार का मामला चलाया जाएगा। हत्या का आरोप सिद्ध होने पर उसे मौत की सजा हो सकती है।

बलात्कार के मामला दर्ज किए जाने से नाराज जोसेफ ने कहा, "कोर्ट में मेरे खिलाफ झूठे आरोप भी लगाए गए हैं। मैं अपनी 46 साल की एक्स-गर्लफ्रेंड का बलात्कार नहीं कर सकता। मैं काफी आकर्षक हूं।" जोसेफ को सन् 1998 में उटाह में एक अन्य एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या का दोषी पाया गया था। 14 साल की सजा काटने के बाद वो 2012 में जेल से रिहा हुआ था।

Related News