फोर्ब्स लिस्ट : दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में 4 भारतीय महिलाएं

नई दिल्ली : भारतीय महिलाएं किसी से काम नहीं होती है यह महिलाओ ने साबित कर दिखाया है। अमेरिकी मैग्जीन 'फोर्ब्स' द्वारा तयार की गई लिस्ट में बताया गया है की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में इस बार 4 भारतीय महिलाओं को स्थान मिला है। इनमें SBI की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, ICICI बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया शामिल हैं। लिस्ट में जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को पहला और अमेरिकी लीडर हिलेरी क्लिंटन को दूसरा स्थान मिला है।

अमेरिकी मैग्जीन 'फोर्ब्स' द्वारा तैयार की गई 12वीं सालाना लिस्ट में भारतीय महिलाएं भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शॉ को 85वें और भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है। सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूयी (पेप्सीको प्रमुख) और पद्मश्री वॉरियर (सिस्को की चीफ टेक्नोलॉजी व स्ट्रेटेजी ऑफिसर) भी शामिल हैं। फोर्ब्स ने पिछले साल अरुंधति को 36, चंद्रा कोचर को 43, किरण मजूमदार को 85वें स्थान पर रखा था। वहीं, शोभना भरतिया को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है। वह इस लिस्ट में शामिल होने वालीं किसी मीडिया ब्रांड से जुड़ी पहली महिला भी बन गई हैं।

Related News