गोमूत्र की बोतलें रखने पर न्यूजीलैंड में भारतीय महिला को मिली ये सजा

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड में एक भारतीय महिला को 250 डॉलर ( 17 हज़ार) का जुर्माना इसलिए भरना पड़ गया है की उसने गोमूत्र की 2 बोतल रख रखी थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो महिला ने न्यूजीलैंड पहुंचने पर ऑफिसर्स को अपने लगेज में मौजूद 2 बोतल गोमूत्र के बारे में जानकारी नहीं दी थी। जिसके बाद बॉर्डर ऑफिशियल्स ने महिला पर जुर्माना लगाया।

बता दे की मामला गत महीने का है, लेकिन न्यूजीलैंड मिनिस्ट्री की मासिक रिपोर्ट जारी होने के बाद मामले का पता चला। सीनियर ऑफिसर एंटनी ओवेन के मुताबिक जब हमने महिला के लगेज की जांच की तो उसमें गोमूत्र से भरी दो बॉटल मिलीं। जब इसके बारे में पूछा गया तो महिला ने इसका प्रयोग दवाई के लिए करना बताया गया। ओवेन ने बताया कि एनीमल प्रोडक्ट, हीलिंग प्रॉपर्टीज के तौर पर उपयोग होता है। इसके बारे में लोग जानकारी देना जरूरी नहीं समझते। जबकि यह गलत है। इसके बाद महिला पर 250 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

Related News