बीच समुद्र में फंसे लोगों को नौसेना से मिली राहत

मुंबई। समुद्र में पत्थरों के बीच फंसी टगबोट में सवार 4 लोगों को भारतीय नौसेना ने आखिरकार बचा लिया। दरअसल इन चारों का नाम सोनिका था ये लोग एक टगबोट में सवार थे। यह टग बोट गहरे समुद्र में पत्थरों के बीच फंस गई थी। दरअसल टगबोट रास्ते में फंस गई थी। बोट में सवार लोगों ने जैसे तैसे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को सहायता के लिए फोन किया था।

इन नागरिकों की सहायता के लिए नौसेना के गश्ती दल को भेजा गया। हालांकि गश्ती दल पत्थरों के कारण फंसी हुई नौका के पास मुश्किल से पहुंचा। इस दौरान नौसेना के बल को खासी मशक्कत करना पड़ी। आखिरकार टगबोट में सवार लोगों को बचा लिया गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा गया कि आपदा में फंसे लोगों को बचाया गया है।

दरअसल टगबोट सोनिका राजभवन के पास पानी के बीच फंस गई और वह डूबने लगी। इस बीच नौसेना के गश्ती दल को जानकारी दी गई। रात्रि में नौसेना का सीकिंग सी हेलीकाॅप्टर आईएनएस शिकरा से गोताखोरों के साथ निकल गया। इसके बाद हेलिकाॅप्टर से फंसे हुए लोगों को निकाला गया।

Related News