पांच नॉटिकल माइल पर भारतीय तट रक्षक ने पकडे, 11 पाकिस्तानी

मुंबई : हाल ही में पाकिस्तानी जलीय सेना के द्वारा कुछ भारतीय मछुआरो को बंधक बना लिया था लेकिन अब इसके विपरीत भारतीय समुद्री जलीय सीमा के उल्लंघन के दौरान पाकिस्तानी मछुआरो की एक नौका सहित 11 मछुआरो को गिरफ्तार कर लिया गया है .

ICG प्रवक्ता कैप्टन अभिषेक मतिमान के अनुसार 40 फुट लंबी पाकिस्तान की मछली पकडऩे वाली नौका को भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा तट पर भारतीय जल क्षेत्र के भीतर पांच नॉटिकल माइल पर पकड़ा गया जिसमे 11 पाकिस्तानी मछुआरे सवार थे समुद्री इलाके में इन दो देशो की सीमा पर ये लगभग प्रतिदिन की आम बात हो गई है कभी हिन्दुस्तानी मछुआरो को पकिस्तानी जेल में तो कभी पाकिस्तानी मछुआरो को भारतीय जेल में कैद कर दिया जाता है.

गौरतलब है की इस समय करीब 450 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं, और जिनमें गुजराती मछुआरो की संख्या सबसे ज्यादा है इसी सम्बन्ध में मछुआरो के एक समूह ने प्रधान मंत्री से पाकिस्तानी जेल में कैद भारतीय मछुआरो को स्वदेश लाने की अपील की हैं।

Related News