Terrorism की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में भारतीय गिरफ्तार

न्यूयाॅर्क। अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति को आतंक की साजिश रचने के मामले में 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। व्यक्ति का नाम बलविंदर सिंह है। वह 42 वर्ष का है। उस पर आरोप था कि उसने अलग सिख राज्य बनाने की साजिश की थी। वह आतंकियों को सामग्री उपलब्ध करवा रहा था।

उसे लेकर जानकारी सामने आई थी कि वह आतंकी समूह का सदस्य था। गौरतलब है कि वह अधिकारियों को धमकाया करता था। वह मदद मांगा करता था मदद न किए जाने पर वह ऐसे लोगों को नुकसान पहुंचाता था जो कि उनकी मदद नहीं करते थे।

इस मामले में एफबीआई के विशेष एजेंट एराॅन सी राउज ने कहा कि बलविंदर ने अलग सिख राज्य तैयार करने की साजिश भी रची थी। इसके बाद जब उसे लेकर जानकारी सामने आई तो उसे पकड़ा गया। इस मामले में एफबीआई के एजेंट एराॅन सी राउज ने कहा था कि बलविंदर ने सिख राज्य बनाने की साजिश रची थी जिसके बाद इसे पकड़ लिया गया।

यह एक भारतीय अधिकारी की हत्या का आरोपी था। इसने आतंकियों को कई जानकारियां प्रदान की थीं। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन दस्तावेज के अनुसार सितंबर से दिसंबर वर्ष 2013 के मध्य बलविंदर ने खालिस्तान मूवमेंट हेतु आतंकी साजिश रची थी। यह रैनो निवासी था।

 

 

 

Related News