गलती से पाकिस्तान गए भारतीय ने की अपील

पेशावर। भारत का एक नागरिक पाकिस्तान की जेल में बंद है। इस व्यक्ति की पहचान हामिद नेहल अंसारी निवासी मुंबई के तौर पर हुई थी। अब इसने पाकिस्तान की पेशावर हाईकोर्ट में अपील की है कि उसे जासूस न माना जाए। उनका कहना था कि उसने इस तरह का कोई भी काम नहीं किया जिसे पाकिस्तान की अदालत राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करे।

मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश याहया अफरीदी और न्यायमूर्ति एजाज अहमद खान की पीठ ने की। यह व्यक्ति वर्ष 2013 में पाकिस्तान में पकड़ा गया था। यह एक लड़की से मिलने के लिए अवैधरूप से पाकिस्तान चला गया था।

इस लड़की से उसकी भेंट सोशल मीडिया वेबसाईट पर हुई थी। सैन्य न्यायालय ने इसे तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। बीते वर्ष पेशावर जेल में उस पर हमला कर दिया गया था। अंसारी ने अपील की थी कि उसकी सजा को कम कर दिया जाए। वह पाकिस्तान के विरूद्ध किसी गतिविधी में शामिल नहीं हुआ था।

नवविवाहिता ने दूध में मिलाया ज़हर, 13 लोग मरे

श्रीलंका टीम से बाहर है लसित मलिंगा

नवविवाहिता ने दूध में मिलाया ज़हर, 13 लोग मरे

शादाब को मांगनी पड़ी सानिया मिर्जा से माफ़ी

एसिड अटैक सर्वाइवर की साहसी सेल्फी

 

 

 

Related News