MTCR में चीन के सदस्य बनने का विरोध नहीं करेगा भारत

नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के सोल में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का पूर्ण सत्र आयोजित किया गया था। जिसमें चीन ने भारत को इस ग्रुप का सदस्य बनने से रोका था। अब इसी विषय पर भारत का कहना है कि वह चीन को यह समझाएगा कि दोनों देश एक दूसरे के सहयोग से ही चलेंगे तो बात बेहतर होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस तरह की संभावनाओं को नकार दिया कि चीन के एमटीसीआर के सदस्य बनने की राह में भारत रोड़ा अटकाएगा।

उल्लेखनीय है कि चीन को इस समूह की सदस्यता की जरूरत है। ऐसे में भारत चीन के साथ असहयोग नहीं दिखाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को समझना होगा कि दोनों को एक दूसरे की आवश्यकता है। चीन को 35 देशों वाले इस समूह में सदस्य बनने के लिए परेशानी उत्पन्न नहीं की जाएगी। जिससे चीन को समझ में आएगा कि वह भारत के लिए किस तरह से परेशानी ला रहा है।

अप्रत्यक्षतौर पर विकास स्वरूप ने कहा कि एक देश ने भारत के प्रयासों का विरोध किया दूसरी ओर दूसरे देशों ने प्रक्रिया से जुड़े मसले पर कई तरह के प्रश्न किए। उनका कहना था कि इन देशों के पास एनएसजी में भारत के प्रवेश को लेकर एक अलग तरह का समाधान करना था।

विकास स्वरूप ने कहा कि भारत इस देश को लगातार यह बताएगा कि वे एक दूसरे के हित, चिंताओं और प्राथमिकताओं को लेकर आपसी सहमति को लेकर अपने संबंध आगे बढ़ाऐंगे। इससे दोनों ही देश विकास की राह पर आगे बढ़ते रहेंगे यदि दोनों एक दूसरे के सामने परेशानियां पैदा करेंगे तो यह दोनों के लिए ही ठीक नहीं होगा।

Related News