सिक्किम विवाद के बीच शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत ने लिया भाग

सिक्किम : भारत द्वारा सिक्किम सेक्टर में चीन द्वारा भारतीय सुरक्षा बल के साथ विवाद करने के मामले में चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भागीदारी की गई। गौरतलब है कि एससीओ में भारत और पाकिस्तान को पूर्ण सदस्य बना लिया गया है। इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एससीओ के 7 सदस्यों की ओर से संगठन के सीमा नियंत्रण विभाग के प्रमुखों ने बैठक में भागीदारी की।

यह बैठक पूर्वोत्तर चीन के लियोनिंग प्रांत के डलियान में गुरूवार को हुई। इस बैठक में भारतीय दूतावास के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारत ने चीन के सामने सीमा विवाद को रखा। जिसमें एससीओ के महासचिव राशिद अलीमोव ने कहा कि एससीओ सदस्य देश शंघाई की भावना के अनुसार समानता के आधार पर साझा हित के मुद्दों पर चर्चा करने के इच्छुक हैं।

भारत और चीन इन दोनों देशों ने सीमा पार से होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर संयुक्त अभियान चलाने और सीमा सुरक्षा संगठन में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। चीन ने अपना पक्ष रखा कि चीन अन्य देशों के सीमा नियंत्रण विभाग के साथ सहयोग को महत्व देता है।

जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चीन पर छोड़ दिया था भेड़ का झुंड

चीन ने भारत को दिलाई 1962 के युद्ध की याद

2024 तक इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

Related News