फूटबॉल : रैंकिंग में भारत की लम्बी छलांग

भारत ने फीफा रैंकिंग में गुरुवार को 26 स्थान की छलांग के साथ विश्व वरीयता क्रम में 147वां क्रम हासिल कर लिया है। भारत को 2019 एशियन कप और 2018 फीफा विश्व कप के क्वालीफायर मैचों में जीत हासिल करने पर यह छलांग मिली है। भारत ने नेपाल को लगातार दो मैचों में हराया। एशियाई देशों में भारत का 24वां स्थान है। उसने एशियाई सूची में 12 स्थान की छलांग लगाई है।
इस सूची में 46 देश शामिल हैं। विश्व कप विजेता जर्मनी पहली पोजीशन पर कायम है जबकि अर्जेटीना दूसरे स्थान पर है। बेल्जियम की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कोलम्बिया की टीम 2016 यूरो क्वालीफाईंग में साइप्रस और इजरायल पर मिली जीत के साथ चौथे स्थान पर है। ब्राजील पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि फ्रांस 11वें और इटली 13वें स्थान पर है। फ्रांस और इटली को शीर्ष-10 से बाहर होना पड़ा है। इनके स्थान पर स्विट्जरलैंड (9वें) और स्पेन (10वें) की वापसी हुई है।

Related News