कहाँ हुआ के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ?

नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर गोपनीयता बरकरार रखते हुए बुधवार को लम्बी दूरी की के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इस नई मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किमी दूरी तक की है.

जानकारी के अनुसार मार्च माह में बंगाल की खाड़ी में इसका दो बार परीक्षण हो चुका है. इस सफल परीक्षण से भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम को बहुत बल मिला है. इससे हमारी सामरिक शक्ति बढ़ी है.

 इस मिसाइल को डीफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने बनाया है. इस मिसाइल की खासियत यह है कि इस मिसाइल के साथ 2 हजार किलोग्राम तक गोला बारूद ले जाया जा सकता है. डीआरडीओ के सीरीज की तीन मिसाइल बनाने की योजना बना रहा है.                                                                                                                             

 

Related News