भारतीय सेना ने किया जापान समेत अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास

नई दिल्ली: भारत द्वारा चीन के साथ युद्धाभ्यास किया गया। जिसमें भारत ने कई तरह के तौर - तरीकों का अभ्यास किया। इस तरह के आॅपरेशन को मिलेट्री डिप्लोमेसी कहा गया। जिसके तहत काउंटर टेरेरिज़्म और प्राकृतिक आपदा से निपटने के तौर तरीकों को लेकर चीन की सेना के साथ भारतीय सैनिकों ने युद्ध का अभ्यास किया। इस तरह का अभ्यास चीन के कुनमिंग मिलेट्री एकेडमी में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका और जापान के साथ मालाबार नौसैनिक अभ्यास भी किया गया। उल्लेखनीय है कि वे चीन के धुर विरोधी हैं।

जापान और अमेरिका द्वारा भारत से इसका संबंध अधिक अच्छा नहीं रहा। चीन को अफसोस होता था जब भारत जापान और अमेरिका जैसे देशों के साथ युद्धाभ्यास करता । चीन द्वारा वर्ष 2007 में भी मालाबार कोस्ट में अभ्यास किया गया। जापान द्वारा भारतीय सेना को संयुक्त अभ्यास के लिए निमंत्रित किया गया। जिसे लेकर चीन ने अपनी आपत्ती ली। 

दूसरी ओर यह भी कहा गया कि इस युद्धाभ्यास से आगामी समय में विश्व की सेनाऐं आतंकवाद के खतरे से मुकाबला कर सकती हैं। इस मसले पर यह बात सामने आई है कि भारी - भरकम विमान वाहक पोत रूजवेल्ट भी वहां भेजे गए हैं। एफ - 18 और अन्य जंगी जहाज भी भारतीय नौ सेना के अभ्यास के लिए उपयोग में लाया गया। दूसरी ओर यह बात भी कही गई कि लगभग आधा दर्जन युद्धपोत व पनडुब्बी, सिंधुध्वज इस अभ्यास का हिस्सा बने। भारत ने कई महत्वपूर्ण पोतों के साथ अभ्यास में भागीदारी की। यह अभ्यास अभी भी जारी है। जिसमें जापान का युद्धपोत फुयोजुकी भी शामिल किया गया है।

Related News