4 गुणा 100 मीटर रिले में भारत ने बनाया रिकाॅर्ड

भारत की 4 गुणा 100 मीटर महिला रिले दल ने कजाखस्तान राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 43.42 सेंकंट का रिकाॅर्ड कायम कर लिया। रियो ओलिंपिक से पहले भारत को मिली इस सफलता को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल दुतीचंद, सर्वाणीनंदा, एचएम ज्योति और मर्लिन जोसेफ की भारतीय 4 गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम ने इसके पूर्व 44.03 सेकंड का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

इस दौरान मई माह में बीजिंग में आईएएएफ विश्व चैलेंज बनाया गया। अलमाटी में भारतीय दल ने रजत पदक अर्जित कर दिया। दरअसल भारत की ओर से जोसेफ ने ज्योति, नंदा व दुती ने शानदार प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार कजाखस्तान ने 42.92 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

इस वर्ग में पुरूष दल ने अपने पसीने से सोना निकाला। दरअसल ज्योति शंकर, इसके बाद कृष्णकुमार राणे, विद्या सागर और अमित कुमार मलिक ने टीम को सोने का मैडल दिलवाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। अब ये दल 10 जुलाई से दो दिवसीय 4 थी इंडियन ग्रांड प्री में भाग लेंगे।

Related News