हिंदुस्तान के खून में है भगवान राम का DNA

उत्तरप्रदेश / एटा : इन दिनों नेताओं के बड़बोलेपन और हिंदुत्व को लेकर दिए जाने वाले विवाद तूल पकड़ते जा रहे हैं मगर राज्यपाल जैसे संवेधानिक पद पर रहने वाले इस तरह की बयानबाजी करें तो विरोध के स्वर उठ ही जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक बयान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ऐसा ही एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए है। 
मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि राम - भक्ति इससे पहले भी चर्चा में आई थी। यही नहीं बीते दिसंबर में फैजाबाद स्थित डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत की। जिसके बाद वे सुर्खियों में आए। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने, यही उनकी इच्छा है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर राम मंदिर कब तक बनेगा और कैसे बनेगा। उन्होंने कहा कि उनके मत से इस मसले का हल सर्वसम्मति से इसी सरकार के कार्यकाल में निकाल लिया जाएगा।

Related News