पाक वैज्ञानिक बोले- न लो भारत से पंगा, भारत के आगे हम कुछ नहीं

नई दिल्ली : पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने वहां की सरकार को यह चेतावनी दी है कि न तो भारत को जानबुझकर उकसाया जाये और न ही बार-बार परमाणु हथियारों की धमकी दी जाये। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सैन्य शक्ति के मामले में हम भारत के आगे कुछ नहीं है। क्योंकि भारत के पास न केवल परमाणु बम है वहीं उसके पास अभी भी चार सौ अधिक परमाणु बम बनाने की शक्ति है।

बताया गया है कि पाकिस्तान का सच दिखाने की हिम्मत वहां के वैज्ञानिक अदीला आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान ने की है। ये चारों वैज्ञानिक परमाणु के क्षेत्र में विद्वान माने जाते है।

जानकारी के अनुसार इन चारों ने भारतीय असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम शीर्षक से लेख लिखे है और यह कहा है कि भारत परमाणु शक्ति के मामले में पाकिस्तान से बहुत आगे है, यदि बेवजह पाकिस्तान ने भारत को उकसाया तो इसके गंभीर परिणाम पाकिस्तान को भुगतने पड़ सकते है।

बताया गया है कि पाकिस्तानी वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि भारत के पास सबसे बड़े और पुराने असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम है।

आतंकियों से नहीं सेना से है पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को खतरा

 

Related News