जवानों के कारण देश मना पा रहा दिवाली

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र में फायरिंग करने को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। इस दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी को भी उन्होंने सलाम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में दिवाली मनाई जा रही है वह केवल और केवल जवानों के कारण ही संभव हो पाया है।

उनका कहना था कि सीमा पार से की जाने वाली गोलीबारी का करारा जवाब दिया जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात का अहसास भी नहीं है कि वह क्या कर रहा है।

आतंकवाद को उन्होंने भस्मासुर की तरह बताया और कहा कि आतंकवाद से पाकिस्तान का ही नुकसान हो जाएगा। उनका कहना था कि भारत के सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। दूसरी ओर उन्होंने चीन द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को लेकर कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा भारतीय सीमा में की गई घुसपैठ की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई है। केंद्रीय मंत्री का कहना था कि आतंकवाद के माध्यम से पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने में लगा है लेकिन भारत निरंतर तरक्की कर रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है।

Related News