लीबिया से आजाद हुए चार भारतीय नागरिक

नई दिल्ली : भारत ने लीबिया से उन चार भारतीय नागरिकों को आजाद करा लिया है जिन्हें पिछले वर्ष अपहृत कर लिया गया था। लीबिया के चंगूल से जिन चार भारतीयों को छुड़वाया गया है उनमें दो शिक्षक भी शामिल है। भारतीयों को आजाद कराने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है। जानकारी मिली है कि अपहृत किये गये चारों भारतीय उत्तरी लीबिया के सिरते विवि में पढ़ाने का काम करते थे। बताया गया है इन सभी को आतंकी संगठन आईएस ने अपहृत कर लिय था। जिस वक्त ये त्रिपोली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी संगठन के लोगों ने इन्हें किडनैप कर लिया था।

बताया गया है कि अपहृत लोगों के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी देते हुये इन्हें आजाद कराने की मांग की थी, इसके बाद ही भारत ने भी मदद के हाथ बढ़ाये थे। बताया जाता है कि लीबिया की सेना ने चारों भारतीयों को आतंकी संगठन से छुडवा लिया है। आजाद ये सभी भारतीय कर्नाटक के बताये गये है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उन्हें यह जानकार खुशी हुई है कि भारत के चार लोगों को आतंकी संगठन से छुड़वा लिया गया है। बताया गया है कि अपहृत बालकृष्ण की पत्नी ने फोन कर विदेश मंत्री को यह जानकारी दी थी कि लीबिया की सेना ने उनके पति और अन्य तीन लोगों को चंगूल से आजाद करा लिया है और वे अब सुरक्षित है। अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि अपहृत चारों भारतीय नागरिक भारत कब तक लौटेंगे।

 

Related News