भारत के विकास को लग रहे हैं पंख

वांशिगटन : भारत की तरक्की का चक्का अब तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। इस बात को विश्व बैंक भी मान रहा है। जी हां, इस वर्ष भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से भी आगे निकल गई है। इस वर्ष भारत की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अंदेशा लगाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार विश्व बैंक द्वारा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि के लिए सूची जारी की गई है। जिसमें यह कहा गया है कि विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री द्वारा हाल ही में यह बात कही गई है। दरअसल विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु द्वारा मामले को लेकर आंकलन किया गया। जिसमें कहा गया है कि इस वर्ष देश 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ देश में पहली बार विश्व बैंक की मुख्य अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल है।

चीन में भी इस तरह की वृद्धि दर को लेकर संभावनाऐं जताई जा रही है लेकिन जिस तरह से सरकार कार्य कर रही हैं उससे भारत की विकास दर तेज होने की संभावना है। मामले में कहा गया है कि विकासशील देशों में इस वर्ष 4.4 प्रतिशत की आर्थिक दर की संभावना जताई गई है।यदि सरकार द्वारा विदेशी निवेश को लाए जाने में सफलता अर्जित कर ली जाती है और मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को सफलता के साथ लांच कर दिया जाता है तो भारत के विकास को और पंख लग सकते हैं।

Related News