स्वाधीनता दिवस समारोह में अरविंद केजरीवाल नाम का दिखा प्रभाव

नईदिल्ली: दिल्ली में स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दरअसल राज्य की सरकार द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़े पैमाने पर दिल्ली के निवासियों ने भागीदारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ध्वजारोहण किया। जब कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान आयोजन स्थल पर बच्चों को तिरंगे परिधान पहनाकर बैठाया गया।

बच्चों को बैठाने की स्थिति कुछ इस तरह थी जिससे अंग्रेजी में अरविंद केजरीवाल बना हुआ नज़र आता। मामले में यह बात सामने आई है कि दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का प्रचार करने लगी। अरविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं हालांकि अरविंद ने मंच से यही कहा कि देश सबसे पहले और मैं उसके बाद हूं। उन्होंने जय भारत शब्द दिया। मगर इस तरह का मामला सामने आने के बाद विरोधी पार्टियां सक्रिय हो गईं और इस मामले ने राजनीतिक विवाद का रंग ले लिया। 

Related News