अवैध संबंध की आशंका में गर्भवती पत्नी को सुलाया मौत की नींद

नई दिल्ली : समय बदलने के साथ व्यक्ति की दिनचर्या बदल गई है। अब लोग अवसाद, तनाव में रहने लगे हैं। लोगों की व्यस्तताऐं अधिक हो गई हैं। दूसरी ओर अब लोग अपनों की छोटी - छोटी बातों को भी तूल दे रहे हैं। ज़रा सी गलती पर लोग बात का बतंगड़ बनाने लगे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। 
जिसमें एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आवेश में उसे यह भी ध्यान नहीं रहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है। मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला आरूति का शव उसके घर मे मिला। जब पुलिस ने छानबीन की तो उसका पति फरार बताया गया। 
काफी तलाश के बाद महिला का पति शिवम सिंह उर्फ नन्हे 19 वर्ष निवासी नकटपुर, भमोरा, बरेली उत्तरप्रदेश को पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने मामले को लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की। युवक ने कहा कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य पुरूष के अवैध संबंध थे।

Related News