किसानों की आर्थिक स्थिति में लाया जायेगा सुधार

नई दिल्ली : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह का कहना है कि उनका मंत्रालय न केवल किसानों की समस्याओं को हल करने की दिशा में अग्रणी बना हुआ है वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति में भी ओर अधिक सुधार लाया जायेगा। सिंह ने यह भी कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना मंत्रालय की प्राथमिकता है। सिंह ने यह बात केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

वे यहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केन्द्रीय रोपण फसल अनुसंधान संस्थान द्वारा केरल में नारियल क्षेत्र की संभावनाओं विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आये थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केरल में नारियल की खेती को ओर अधिक बढ़ावा देने का निर्णय लिया है तथा इसके लिये कोच्चि में नारियल विकास बोर्ड का मुख्यालय स्थापित कर दिया गया है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने इसके पूर्व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है।

यूपी के किसानों को बीमा से नहीं कोई मतलब

Related News