टेंडर शुन्य लेकिन धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

अलिराजपुर : अलिराजपुर जिले की तहसील चन्दशैखर आजाद नगर के आजाद नगर व सेजावाङा आबकरी विभाग की टेंडर की राशी ठेकेदार द्वारा जमा ना होने के चलते आज सरकारी शराब दुकान बन्द है। आज अलिराजपुर मै टेंडर प्रक्रिया चालू है परन्तु अवैध रूप से चल रही शराब दुकान बेधड़क आज चालू है। आज बरझर क्षैत्र गुजरात राज्य से सटा है। जहा अवैध शराब का कारोबार बेधङक चलता है, यहा कभी भी आबकारी विभाग ने बङी कार्यवाही नही की ना ही पुलिस ने। आज यहा सरकारी दुकान ना होने के बाद भी यहा बरझर कस्बे सहित आसपास गुजरात सीमा पर बेधङक शराब बेची जा रही है।

आज बरझर का हाट बाजार होने के चलते गुजरात राज्य में ज्यादा सप्लाई होती है। साथ ही यहा से जीप व मीनी ट्रकों से गागेङी व धानपुर(गुजरात) सप्लाई की जाती है। परन्तु बेखबर आबकारी विभाग बरझर सीमा को क्यो नजर अदाज किए हुए है? क्यों कार्यवाही नही की जाती है? क्यों अवैध शराब काउंटरों पर आशीर्वाद बनाये हुये है। क्या आज आजाद नगर व सेजावाङा की टेंडर प्रक्रिया के बाद क्या बङी कार्यवाही कर पायेगे ये दोनो विभाग !

Related News