यदि यह वस्तुएं घर में है तो आप हो सकते है कंगाल

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में एक विशेष स्थान होता है, वास्तु शास्त्र में वस्तुओ के स्थान को लेकर सही दिशा और स्थान बताए गए हैं। माना जाता है कि यदि आप वास्तु के नियमों का उत्तम तरीके से अनुसरण करते हैं तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं होगी। इसके अलावा आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोग इन सब बातो को नज़र अंदाज कर देते है। ऐसा करने से उन्हें धन की हानि भी हो सकती है आइए जानते है कि वास्तु के अनुसार, क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

इन वस्तुओ को घर में न रखे

कांटेदार पौधा - वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर लाता है। यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इसे खास कर के तुलसी के पौधे के पास नहीं लगना चाहिए।     टूटे बर्तन - वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है की टूटे बर्तन घर के अंदर कंगाली लाते है। टूटे बर्तन का घर में होना दरिद्रता लाता है। यदि आपके घर में टूटे बर्तन है तो इन्हे घर से बहार रख दे।

टपकता नल - यदि आपके घर में नल है जो टपकता रहता है तो उस नल को जल्द से जल्द ठीक करवाना आवशयक है। यह धन हानि का संकेत साबित हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार पानी का सीधा सम्बन्ध धन से किया गया है। पानी की बर्बादी धन की हानि हो सकती है। 

काला धन - यदि आपने किसी के साथ छल कपट करके पैसा कमाया हो या आपके पास काला धन जमा हुआ है। ऐसा करने से आपका पैसा कभी नहीं टिकेगा और हमेशा आपको धन की हनी होगी।

रुद्राक्ष धारण करने से आपको भी हो सकते है यह लाभ

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर बनाने के लिए कौन सी भूमि है शुभ

आषाढ़ माह में जरूर करें ये 5 कार्य, बनेंगे बिगड़े काम  

Related News