पश्चिम बंगाल के एक गाँव में नहीं है, दुर्गा पुजा की इजाजत

वीरभूमि ​: जहां की दुर्गा पुजा की धूम से पूरा देश झूमता है, सोचिए अगर वहीं आपको दुर्गा पुजा की अनुमति न हो तो? वो भी बिना किसी कारण के। जी हाँ, एक समाचार पेपर की रिपोर्ट की मानें तो कोलकाता से 350 किमी दूर वीरभूमि जिले के नरहती गाँव मे हिन्दुओ को दुर्गा पुजा करने की मनाही है। वर्ष 2012 से यह प्रतिबंधित है।

स्थानीय हिंदुओं ने कई बार पुजा की इजाजत मांगी पर उन्हे खाली हाथ ही लौटना पड़ा। हद्द तो तब है जब इसका कोई ठोस कारण भी न बताया जाए। एक रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम समुदाय ने हिंदुओं पर पुजा न करने का दबाव बनाया हुआ है। स्थानीय लोगो ने इस बात को स्वीकारा भी है।

मुस्लिमों का कहना है की यदि पुजा की अनुमति दी गयी तो दोनों समुदायों मे सांप्रदायिक तनाव फैल जाएगा। यदि पुजा की अनुमति हिंदुओं को मिलेगी तो हमे भी गौ हत्या की अनुमति चाहिए। इस पूरे मसले पर फिलहाल सीएम ममता बनर्जी ने छुपी साध रखी है।

Related News