'मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा...', BJP में जाने की ख़बरों के बीच आया कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

इंदौर: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, किन्तु मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मेरी कमलनाथ से बात हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने को मीडिया का फैलाया हुआ भ्रम बताया है। जीतू पटवारी ने बताया कि कमलनाथ ने कहा कि मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। हर हालात में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है तथा आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ आखिरी सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी स्वयं की भावना है। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के वफादार मध्य प्रदेश के तकरीबन आधा दर्जन MLA रविवार को दिल्ली पहुंचे। जिससे यह अटकलें तेज हो गईं हैं कि वह और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमलनाथ के कांग्रेस सहयोगी दिग्विजय सिंह ने भरोसा व्यक्त किया कि कमलनाथ उस पार्टी को नहीं छोड़ेंगे, जहां से उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ की थी। 

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी शनिवार को अपने विधायकों से संपर्क करने तथा उन्हें यह बताने में व्यस्त रहे कि नाथ एवं उनके बेटे भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे। जो विधायक कमलनाथ के साथ दिल्ली गए हैं, उनमें से 3 छिंदवाड़ा से हैं, जबकि क्षेत्र से अन्य 3 दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। ये MLA फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि कमलनाथ के वफादार एवं पूर्व राज्य मंत्री लाखन घनघोरिया भी उनके साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

कौन है TMC नेता शेख शाहजहां ? जिसके नाम पर उबल रहा संदेशखाली

कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका ! कमलनाथ के बाद मनीष तिवारी भी भाजपा के संपर्क में

संजय गाँधी के लिए जज से भिड़ गए थे कमलनाथ, इंदिरा मानती थी अपना तीसरा बेटा, कुछ ऐसा रहा 'नाथ' का राजनीतिक सफर

Related News