जल्द आ सकती है बेहतरीन फीचर के साथ हुंडई की i30

नई दिल्ली : कोरियन कंपनी हुंडई की बजट कारे आम लोगो को खूब पसंद आती है वही i10 और i20 ने तो खूब सुर्खिया भी बटोरी और साथ ही बाजार पर पकड़ भी बनाई वही अब कंपनी जल्द ही इसी सीरीज की तीसरे जेनेरेशन की नयी कार i30 लांच करने जा रही है। कंपनी ने अक्टूबर माह में आयोजित हुए पेरिस मोटर-शो में कंपनी नें अपनी इस कार को पेश किया था। तभी से ये कार सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

खबरों के मुताबिक माना जा रहा है की इस कार को कंपनी इसे 2017 में यूरोपिय बाजार में उतारेगी और उम्मीद है की भारत में ये कार 2017 तक आये। कंपनी आई30 को पेट्रोल और डीजल दोनो ही वेरिएंट में बाजार में पेश करेगी। फीचर्स देखे तो इसमें 15, 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील के विकल्प को शामिल किया जाएगा। साथ ही ये कार हुंडई की हुंडई की नई कारों से मिलती-जुलती ही होगी।

इसके अलावा यहां रेप राउंड एलईडी टेललैंप्स और हाई पोजिशन वाले फॉग लैंप्स दिए गए हैं। आगे की तरफ हुंडई की नई ग्रिल दी गई है। ग्रिल के अलावा यहां एलईडी लाइट फीचर से लैस थ्री-प्रोजेक्टर सेटअप वाली हैडलाइट दी गई हैं। इसमें दो 5 इंच और 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम का विकल्प मिलेगा।

फोर्ड की इस मेक इन इंडिया कार को अमेरिका एक्सपोर्ट किया जायेगा

पोर्श ने लांच की ऐसी एसयूवी जो देगी जगुआर एफ-पेस को टक्कर

Related News