सपने में किसी दूसरी महिला के संग था पति, पत्नी ने डाल दिया खौलता पानी और फिर...

पति-पत्नी में विवाद होना तो एक आम बात है। कई बार विवाद हिंसक रूप ले लेता है। लेकिन सपने को लेकर पति-पत्नी में झगड़े की बात आपने शायद ही आज से पहले कभी सुनी होगी। बोलीविया के ला पाज शहर में एक महिला ने अपने पति के ऊपर गर्म पानी उस समय उड़ेल दिया, जब वो सो रहा था।  कारण, उसके पति के सपनों में कोई और महिला आ गई थी।

खबरों का कहना है कि महिला ने अपने पति के ऊपर सिर्फ इसलिए खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया, क्योंकि सोते हुए वह किसी दूसरी महिलाको सपने में देख रहा था। गर्म पानी की वजह से पति के हाथ, पीठ, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य भाग बुरी तरह से जल चुके है। घटना के उपरांत से पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

महिला का कहना है कि  उसका 45 साल का पति नींद में किसी दूसरी महिला के लिए अपना प्यार बयाँ कर रहा था। साथ में सोई उसकी पत्नी को जैसे ही इसकी भनक  लग गई उसने पति को कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप किचन में गई और पतीले में पानी को खौलाया। खौलता हुआ पानी लेकर वो आई और अपने पति पर नींद में ही दाल दिया। महिला का कहना है कि उसने गुस्से में ऐसा किया, क्योंकि पति नींद में किसी और का सपना देख रहा था।

खबरों का कहना है कि इस बारें कुछ भी साफ नहीं है कि खुद महिला के पति ने ये घटना पुलिस को बताई या फिर पड़ोसियों ने उसकी चीख सुनने की बात बताई। ला पाज की स्पेशल क्राइम फाइटिंग फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर जुआन जोस डोनेयर के अनुसार महिला एक बार पहले भी अपने पति पर शराब छिड़क कर उसे आग के हवाले करने का भी प्रयास कर चुकी है। हालाँकि तब उसने ऐसा क्यों किया था यह स्पष्ट नहीं है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की मुश्किलें बढ़ी, 3 और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा

ऑस्ट्रेलिया स्वास्थ विभाग ने मंकीपॉक्स के स्थानीय संचरण के खिलाफ चेतावनी दी

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया को 'दंडित' करने के लिए सेना को दिया आदेश

Related News