अवैध संबंध की आग ऐसी कि अपने ही हाथो से उजाड़ लिया सुहाग

नई दिल्ली। एक पत्नी हमेशा अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है लेकिन राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी ने खुद अपने हाथों से अपने सुहाग को मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी लेकिन पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। ‌

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला यह मामला दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है। आरोपी महिला का पति उससे आए दिन विवाद करता था तो और उसके साथ मारपीट करता था। महिला को शक था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने हत्या का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक महिला ने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी इसके बाद उसने अपने दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला जे खुद इसकी सूचना पुलिस को दी और कहा कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने जब मामले की जाँच आगे बढ़ाई तो महिला की बातों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जे आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध और फिर खून से सनी रात, एक के बाद एक 5 हत्या

Related News